सीरिया में 340 से अधिक अल्पसंख्यकों की हत्या

PTV BHARAT 08 MAR 2025   सीरियाई सुरक्षा बलों और संबद्ध बंदूकधारियों ने गुरुवार से तटीय क्षेत्र में रहने वाले अलावी अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं और बच्चों सहित 340 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है। यह जानकारी एक प्रमुख युद्ध निगरानी संस्था के प्रमुख ने दी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के रामी अब्दुलरहमान ने कहा कि सीरिया के अलावी गढ़ में जाबलेह, बनियास और आसपास के इलाकों में व्यापक हत्याएं 13 साल पुराने गृहयुद्ध में वर्षों की सबसे भीषण हिंसा है।नए सत्तारूढ़ प्राधिकार ने पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के समर्थकों द्वारा किए जा रहे नए विद्रोह को कुचलने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। एक सीरियाई सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि भीषण संघर्ष में सुरक्षा बलों के कई जवान मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *