PTV BHARAT 08 MAR 2025 बेंगलुरु। सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने अपने पास 17 सोने की छड़ें होने की बात स्वीकार की है। इस बीच शुक्रवार को आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत ने रान्या को डीआरआइ की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया। जांचकर्ताओं ने बताया कि रान्या का पासपोर्ट हर्षवर्दिनी रान्या के नाम से बना है। उसने पिछले छह महीनों में 27 बार दुबई की यात्रा की थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) के सूत्रों ने बताया कि रान्या यूरोप, अमेरिका और सऊदी अरब सहित पश्चिम एशिया की यात्रा भी कर चुकी है। रान्या को डीआरआइ अधिकारियों ने बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी करते हुए उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह सोमवार रात दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। उसके पास से जब्त सोने की छड़ों की कीमत 12.56 करोड़ रुपये है।
रान्या ने 17 सोने की छड़ें रखने की बात स्वीकारी
