PTV BHARAT 10 MAR 2025 गुवाहाटी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों के मामले में असम पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के दो कर्मचारियों से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार एसआईटी ने ब्रिटिश उच्चायोग के कर्मचारियों से पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ उनके संबंधों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की। शेख राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में अपनी कथित भूमिका के कारण जांच के घेरे में हैं।
ब्रिटिश हाईकमीशन के कर्मचारियों से असम पुलिस ने की पूछताछ
