PTV BHARAT 15 MAR 2025 नई दिल्ली। देश में चुनाव दर चुनाव कथित फर्जी मतदाता सूची को लेकर आवाज उठाते आ रही है। इस बीच कथित फर्जी मतदाताओं पर चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 18 मार्च (मंगलवार) को केंद्रीय गृह सचिव और विधायी सचिव के साथ बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मतदाता सूचियों में फर्जी और डुप्लिकेट नाम शामिल करने के आरोपों के बीच होने जा रही है।माना जा रहा है कि चुनाव आयोग मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को आधार से जोड़ने की तैयारी में है। वर्तमान में मतदाता सूचियों को आधार डेटाबेस से जोड़ने के लिए कोई कानूनी बाध्यता नहीं है। 18 मार्च को होने वाली बैठक में इसको लेकर फैसला किया जा सकता है।
वोटर आईडी को भी आधार से लिंक करने की तैयारी
