अमेरिकी खुफिया विभाग प्रमुख तुलसी गबार्ड पीएम मोदी से की मुलाकात

PTV BHARAT 23 MAR 2025    नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आईं अमेरिकी खुफिया विभाग की चीफ तुलसी गबार्ड ने भारत-अमेरिका के संबंधों, भगवान कृष्ण की शिक्षाओं के प्रभाव और भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ कई विषयों पर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दी गई शिक्षाएं उनके लिए शक्ति और मार्गदर्शन का स्रोत रही हैं। आधिकारिक यात्रा पर भारत आईं तुलसी गबार्ड ने एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “चाहे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध क्षेत्रों में सेवा करना हो या फिर आज हमारे सामने आने वाली चुनौतियां हो, मैं अपने सबसे अच्छ और बुरे दौर में भगवद गीता में भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का सहारा लेती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *