PTV BHARAT 23 MAR 2025 बलूचिस्तान। बलूच मानवाधिकार नेता महरंग बलूच ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने क्वेटा में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। बलूच यकजेहती समिति के अनुसार गोलीबारी में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। क्वेटा पुलिस ने महरंग बलूच को शनिवार सुबह धरनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार रक्षकों की विशेष दूत मैरी लालर ने महरंग बलूच की गिरफ्तारी और क्वेटा में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
पाकिस्तान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बलूचों पर गोलीबारी
