सऊदी अरब रवाना हुए पीएम मोदी

PTV BHARAT 22 APRIL नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए है। अपनी यात्रा से पहले उन्होंने दोनों देशों के लिए एक खास संदेश भी दिया। पीएम ने कहा कि भारत सऊदी अरब को क्षेत्र में सकारात्मकता और स्थिरता की शक्ति मानता है और दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा संबंध और सहयोग गहरे आपसी विश्वास को दर्शाते हैं। पीएम ने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और सऊदी अरब शांति और स्थिरता लाने में विश्वास रखते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता ही है कि पड़ोस में उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए हम एकजुट रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *