भारत की सख्ती से बौखलाया पाक, LoC पर लगातार कर रहा गोलीबारी

PTV BHARAT 25 APRIL  श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध भारत ने जो फैसले लिए हैं। उसे लेकर पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। गुरुवार देर रात से ही नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सैनिकों की ओर से गोलीबारी हुई। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की इस हरकत का उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया।वहीं, जब से पाकिस्तान के विरुद्ध फैसले लिए गए हैं, तब से जम्मू-कश्मीर में हमले और बढ़ गए हैं। बीते गुरुवार उधमपुर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं गुरुवार देर रात से ही बांदीपुरा में गोलीबारी जारी है।शुक्रवार सुबह तक खबर है कि इस हमले में दो जवान घायल हो गए हैं। उधर, पुलवामा के त्राल में आतंकी की तलाश में गए जवानों पर हमला करने की कोशिश की गई। जैसे ही जवान घर में घुसे उन्हें आईईडी नजर आया। सैनिकों के जवान तुरंत बाहर निकल गए। जिसके कुछ ही क्षण बाद धमाका हुआ।वहीं, दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। खबर है कि इसमें दो जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *