अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

PTV BHARAT 15 MAY 2025   श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir Encounter) के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा की और इस घटनाक्रम की जानकारी दी। कश्मीर पुलिस के ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा है कि ‘अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।’ बता दें कि फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इतना ही नहीं, एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है। इस बीच, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन में से दो आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि हो गई है। शोपियां जिले के केलर के शुकरू वन क्षेत्र में तीन आतंकवादी मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *