पाक के आतंकी चेहरे को बेनकाब करने की तैयारी, भारतीय डेलिगेशन को लीड कर सकते हैं शशि थरूर

PTV BHARAT 17 MAY 2025     नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को लगातार दिए जा रहे समर्थन को उजागर करने के लिए भारत सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाने वाली है और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को विश्व के अलग-अलग देशों में भेजकर पाकिस्तान को बेनकाब करने की योजना पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर भारत सरकार कूटनीतिक योजना पर काम कर रही है और बहुदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को अलग-अलग देश भेजने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का भी नाम शामिल है।केरल कांग्रेस ने इन मीडिया रिपोर्ट्स का स्वागत किया है और एक्स पर पोस्ट कर यह विश्वास जताया गया है कि थरूर विश्व स्तर पर भारत का पक्ष रखेंगे। केरल कांग्रेस ने पोस्ट किया, “ऐसे समय में जब पीएम मोदी और उनके विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता खो दी है, राष्ट्र को एक ऐसी आवाज की जरूरत है जो सम्मान प्राप्त करे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *