PTV BHARAT 17 MAY 2025 जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने शनिवार को घाटी में आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई के अंतर्गत करते हुए कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, आतंक के विरुद्ध सोपोर, बारामूला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर सहित कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये छापे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा थे। इससे पहले सुरक्षाबल ने शुक्रवार को बड़गाम और श्रीनगर में टारगेट किलिंग व ग्रेनेड हमले के षड्यंत्र को विफल बनाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के तीन ओवरग्राउंड वर्करों (मददगारों) को गिरफ्तार कर लिया।
लश्कर के तीन ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
