पाकिस्तान के लोगों ने भारतीय दूतावास के पास किया प्रदर्शन

PTV BHARAT 19 MAY 2025   एजेंसी  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान में तनाव जारी है। हालांकि दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। इस बीच पुर्तगाल में स्थित भारतीय दूतावास ने पाकिस्तानी को सख्त जवाब दिया है। पुर्तगाल में पाकिस्तानी समर्थकों की तरफ से भारतीय दूतावास के पास किए गए विरोध प्रदर्शन का भारत ने कड़ा जवाब दिया है।भारतीय दूतावास ने कहा, हमारे चांसरी भवन के पास पाकिस्तान की तरफ से आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ दिया गया। दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके सहयोग के लिए हम पुर्तगाल सरकार और उसके पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं। भारत ऐसी हरकतों से नहीं डरेगा। हमारा संकल्प अटल है।दूतावास की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में भारतीय चांसरी भवन पर पोस्टर लगे हुए हैं, जिन पर लिखा है, ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।’वहीं पुनीत रॉय कुंडल ने एक्स पर लिखा, ‘दूतावास के बाहर पाकिस्तान द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का हमारी ओर से जवाब मौन है, लेकिन ये एक मजबूत और दृढ़ संदेश के साथ जवाब दिया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है। दूतावास के सभी अधिकारी इस बात पर अडिग थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *