US में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या

PTV BHARAT 22 MAY 2025  एजेंसी। अमेरिका के वॉशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास से गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस घटना में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारी की मौत हो गई। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने इस घटना की जानकारी दी है। नोएम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, जहां गोलीबारी हुई वह जगह एफबीआई के फील्ड ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी और डीसी के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर गोलीबारी की घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *