प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी देवी-देवता करेंगे रामलला का दर्शन

PTV BHARAT PTV BHARAT 24 MAY 2025 अयोध्या। भव्य राम मंदिर में फिर से प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास है। रामजन्मभूमि परिसर में अन्यान्य देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को होगी। परकोटे में निर्मित मंदिरों में रामभक्त हनुमान, भगवान गणेश, सूर्य, माता जगदंबा और अन्नपूर्णा की प्रतिमाओं को वैदिक विधान के साथ प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसके अलावा भगवान शिव की भी प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार प्रतिष्ठित होगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्राण प्रतिष्ठा पार्ट-टू की तैयारी में जुटा है। कार्यक्रम का पूरा ब्योरा तैयार है। पांच जून को मुख्य कार्यक्रम होगा, किंतु इस उत्सव की शुरुआत तीन जून से होगी। इसके अंतर्गत वैदिक अनुष्ठान भी होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *