PTV BHARAT 24 MAY 2025 भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव और भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय डेलिगेशन विदेश दौरे पर है और इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की पोल खोल रहा है जापान के टोक्यो पहुंचे भारतीय डेलिगेशन में शामिल टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी और मजबूती के साथ भारत का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि हम यहां यह संदेश और सच्चाई साझा करने आए हैं कि भारत झुकने वाला नहीं है और हम डर के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। अभिषेक बनर्जी ने कहा, मैं एक राजनीतिक दल से संबंधित हूं जो विपक्ष में है। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में सबक सिखाया जाना चाहिए। अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान एक जंगली हैंडलर है।”
पाकिस्तान ने पाला है रैबिज वाला कुत्ता’-TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
