RSS के बड़े नेता पर FIR, पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने का लगाया आरोप

PTV BHARAT 02 JUNE 2025    (कर्नाटक)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। उनपर दक्षिण कन्नड़ में भड़काऊ भाषण देना का आरोप है। पुलिस की FIR में आरोप है कि कल्लाडका प्रभाकर भट ने 12 मई को दक्षिण कन्नड़ में एक भाषण दिया था। यह भाषण हिन्दुत्वादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की शोक सभा में दिया गया था। बता दें कि 1 मई को मंगलुरु में सुहास शेट्टी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।पुलिस के अनुसार, सुहास की हत्या के बाद 12 मई को मंगलुरु के कवलपदुर गांव के माडवा पैलेस कन्वेंशन हॉल में शोक सभा आयोजित की गई थी। यह जगह बंटवाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकार में आती है। शोक सभा में RSS नेता कल्लाडका प्रभाकर भट ने लगभग 500 लोगों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया, जिससे सार्वजनिक सद्भाव बिगड़ने के साथ-साथ समुदायों में दुश्मनी भी बढ़ सकती है।बता दें कि 1 मई की शाम मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व नेता सुहास शेट्टी की सरेआम हत्या कर दी गई थी। कुछ लोगों ने सुहास पर धारदार हथियारों से वार किया और सुहास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से कर्नाटक में हड़कंप मच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *