शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता पुलिस का बयान

PTV BHARAT 02 JUNE 2025    नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फलुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता पुलिस ने सफाई जारी की है। कोलकाता पुलिस ने इंस्टाग्राम इन्फलुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि कानूनी कार्रवाई उनके राजनीतिक विचारों के लिए नहीं बल्कि कथित तौर पर एक वीडियो साझा करने के लिए की गई थी। पुलिस ने आगे कहा कि उनके पोस्ट ने धार्मिक विश्वासों का अपमान किया और सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ावा दिया। एक्स पर पोस्ट किए गए बयान में आगे कहा गया, कोलकाता पुलिस ने ऑनलाइन पोस्ट दावों को खारिज कर दिया और कहा कि पनोली को राष्ट्रवादी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए निशाना बनाया गया था।  बयान में कहा गया है, ‘कुछ सोशल मीडिया अकाउंट गलत सूचना फैला रहे हैं कि कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान का विरोध करने के लिए एक लॉ स्टूडेंट को गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार किया है। यह कहानी शरारती और भ्रामक है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *