270 साल बाद केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर में हुआ महाकुंभभिषेकम

PTV BHARAT 08 JUNE 2025  नई दिल्ली। केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 साल बाद महाकुंभभिषेकम का आयोजन किया गया। ये भव्य अभिषेक मंदिर में लंबे समय से अटके जीर्णोद्धार कार्य के हाल ही में पूरा होने के बाद हुआ।तिरुवंबाडी श्री कृष्ण मंदिर में सुबह गर्भगृह के ऊपर तीन गुंबद को समर्पित करने के साथ ही विश्वक्सेन मूर्ति की पुनः स्थापना की गई और अष्टबंध कलसम का आयोजन हुआ। रविवार की सुबह 7.40 से 8.40 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान किया गया।अनुष्ठान के पहले त्रावणकोर राजघराने के प्रमुख मूलम थिरुनल राम वर्मा ने मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद मुख्य पुजारी ने राजपरिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अष्टबंध कलसम किया। जिस विश्वक्सेन की मूर्ति की पुनः स्थापना की गई है, वह 300 साल पुरानी है। इसके हाल ही में जीर्णोद्धार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *