PTV BHARAT 08 JUNE 2025 नई दिल्ली। 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग में मिली RCB को जीत के बाद 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित जश्न समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने कई कड़े फैसले लिए थे। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भगदड़ मामले पर बयान दिया है और बताया है कि समारोह का आयोजन हमने नहीं किया था, बल्कि कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड ने हमें आमंत्रित किया था। पिछले सप्ताह बेंगलुरु में मची भगदड़ को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में केवल इसलिए उपस्थित थे, क्योंकि उन्हें आमंत्रित किया गया था और उन्हें बताया गया था राज्यपाल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हमने आयोजन नहीं किया – CM सिद्दरमैया
