PTV BHARAT 02 JULY 2025 नई दिल्ली। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए खौफनाक आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एकजुट होकर कहा कि इस हमले के गुनहगारों, इसके पीछे के साजिशकर्ताओं और इसे फंड करने वालों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।क्वाड का यह संयुक्त बयान मंगलवार को हुई विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी किया गया। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया शामिल थे।चारों नेताओं ने न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाया, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ाने की बात भी दोहराई है।
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए खौफनाक आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
