पीएम मोदी घाना, ब्राजील समेत 5 देशों के दौरे पर रवाना

PTV BHARAT 02 JULY 2025     नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच देशों की यात्रा पर निकल चुके हैं। यह आठ दिवसीय दौरा, 2 से 9 जुलाई तक चलेगा, पिछले दस सालों में उनकी सबसे लंबी राजनयिक यात्रा होगी। इस दौरान वह घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। ब्राजील में वह 6-7 जुलाई को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत घाना से होगी। यहां पीएम 2 से 3 जुलाई तक रुकेंगे। यह तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा है। इस दौरान वह घाना के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और आर्थिक, ऊर्जा, और रक्षा सहयोग को नई मंजिलें देने पर बात होगी। दोनों देशों के बीच रिश्तों को और गहरा करने का यह सुनहरा मौका होगा। इसके बाद, पीएम मोदी 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद-टोबैगो पहुंचेंगे। यह 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। इस यात्रा से भारत और इस कैरेबियाई देश के बीच व्यापार और सांस्कृतिक रिश्तों को नई ताकत मिलेगी। दौरे का तीसरा पड़ाव अर्जेंटीना में होगा। पीएम मोदी 4-5 जुलाई को रहेंगे। वहां वह रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर देंगे। यह दौरा भारत और अर्जेंटीना के बीच आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को नया आयाम देगा। इसके बाद पीएम 5-8 जुलाई तक ब्राजील का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *