PTV BHARAT 04 JULY 2025 नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने फूड स्टॉल मालिक से मराठी न बोलने को लेकर की गई मारपीट के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पिछले दिनों मुंबई में मराठी न बोलने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के तथाकथित कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार के साथ मारपीट की थी।इस घटना को लेकर मंत्री नितेश राणे ने कहा कि इस पर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर हिम्मत है तो नल बाजार, मोहम्मद अली रोड या मालवाणी जैसे इलाकों में जाकर कहें कि मराठी बोलो। क्या वहां भी ऐसी हिम्मत दिखाते हो?” बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और जावेद अख्तर का नाम लेकर राणे ने कहा कि क्या आमिर खान और जावेद अख्तर मराठी बोलते हैं? वहां कोई कुछ नहीं कहता है। उन्होंने कहा, “गरीब हिंदू अगर हिंदी बोलते हैं तो उन्हें मारा जाता है। जो भी हिंदुओं पर दादागिरी करेगा, उस पर हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सरकार अब अपनी तीसरी आंख खोलेगी।”
जो भी हिंदुओं पर दादागिरी करेगा, उस पर हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी- नितेश राणे
