PTV BHARAT 04 JULY 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में गुरुवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को बिहार की बेटी कहा। इसके साथ ही पीएम ने उन्हें एक खास तोहफा दिया। यह तोहफा महाकुंभ के संगम और सरयू नदी का पवित्र जल और अयोध्या के राम मंदिर की खूबसूरत प्रतिकृति थी। पीएम मोदी ने पीएम कमला बिसेसर के बिहार से रिश्ते को याद किया और उनसे गुजारिश की कि वह महाकुंभ और सरयू नदी के पवित्र जल को त्रिनिदाद की गंगा धारा में अर्पित करें। पीएम मोदी ने कहा, “त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी खुद वहां का दौरा कर चुकी हैं। लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं।”
कमला बिसेसर हैं बिहार की बेटी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
