PTV BHARAT 04 JULY 2025 नेशनल एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स इंडिया (NAR-India), छत्तीसगढ़ रियल्टर्स एसोसिएशन (CGAR) एवं रायपुर रिपल्टर्स एसोसिएशन (RAR) के संयुक्त तत्वावधान में “हमर छत्तीसगढ़ रिपल्टर्स मीट” का आयोजन 4 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, होटल हयात, मैग्नेटो मॉल, रायपुर में किया जा रहा है। NAR India के सचिव श्री विकास अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह प्रतिक्षित राष्ट्रीय सम्मेलन अविनाश ग्रुप द्वारा प्रायोजित है एवं नया रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य सम्मेलन में देशभर से 200 से अधिक प्रमुख रियल एस्टेट प्रोफेशनल्स की उपस्थिति रहेगी, जिनमें शामिल हैं: NAR-India के गवर्निंग बॉडी सदस्य 36 शहरों के अध्यक्ष एवं सचिव प्रमुख डेवलपर्स, ब्रोकर्स, सलाहकार और निवेशक सम्मेलन के प्रमुख बिंदुः नया रायपुर में निवेश की संभावनाओं पर प्रस्तुतियाँ MRDA अधिकारियों के साथ संवाद सत्र टियर-2 और टियर 3 शहरों में लक्जरी सेगमेंट व रियल एस्टेट के अवसरों पर पैनल चर्चा
“हमर छत्तीसगढ़ रिपल्टर्स मीट” का आयोजन आज
