नीरव मोदी का भाई निहाल अमेरिका में गिरफ्तार

PTV BHARAT 05 JULY 2025   एजेंसी  नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। इन अनुरोध के बाद अमेरिका में निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी न्याय विभाग ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उसके खिलाफ न्यूयॉर्क में भी कई मामले दर्ज हैं। निहाल पर 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अब निहाल को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। निहाल मोदी को 17 जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां वह जमानत की मांग कर सकता है। लेकिन अमेरिकी अधिकारी कोर्ट में इसका विरोध करेंगे। बता दें कि निहाल पर पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस घोटाले की साजिश नीरव, निहाल और उसके चाचा मेहुल चोकसी ने रची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *