MNS कार्यकर्ताओं ने सुशील केडिया के दफ्तर पर किया हमला

PTV BHARAT 05 JULY 2025   एजेंसी  मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहा विवाद सियासी गलियारों से होता हुआ उद्योपतियों के दफ्तर तक जा पहुंचा है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मशहूर बिजनेसमैन सुशील केडिया के ऑफिस पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर मारकर ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। MNS कार्यकर्ताओं की यह हरकत सुशील केडिया के मराठी न सीखने वाले बयान के बाद देखने को मिली है। दफ्तर में मौजूद गार्ड ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन पत्थर खत्म होने तक वो नहीं रुके। 3 जुलाई को सुशील केडिया ने राज ठाकरे को टैग करते हुए लिखा था कि उन्हें मराठी नहीं आती, इसके बावजूद वो पिछले 30 साल से महाराष्ट्र में रह रहे हैं। सुशील केडिया ने एक्स पर लिखा जब तक आप (राज ठाकरे) जैसे लोग मराठी बोलने वाले लोगों की झूठी चिंता करने का ढोंग रचेंगे, तब तक मैं भी प्रतिज्ञा लेता हूं कि मराठी नहीं सीखूंगा। क्या कहना है बोल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *