विवादों में द बंगाल फाइल्स फिल्म,पल्लवी जोशी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

PTV BHARAT 19 AUGUST 2025  एजेंसी कोलकाता में द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च विवाद को लेकर पल्लवी जोशी ने खुलकर बात की है और अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा है- राज्य सरकार की ये कार्रवाई पूरी तरह से असवैंधानिक है। चूंकि हमारी फिल्म की कहानी बंगाल पर आधारित है तो हमनें अगस्त में इसका ट्रेलर लॉन्च करने का समय चुना। लेकिन सरकार ने हमें चुप करवा दिया। ये केवल मनमाना ही नहीं बल्कि पूर्ण रूप से संविधान के खिलाफ भी है।  इसके अलावा इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में द बगांल फाइल्स एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए बताया है- उस दिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह न सिर्फ एक फिल्म पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर भी हमला था। हम लोगों और भारत की आवाज को दबाया गया। मानव जीवन और गरिमा का आभाव जैसे विषय पर हमारी फिल्म बनी है, राज्य सरकार ने इस पर रोक लगाकर हमारे सब्जेक्ट को सही ठहरा दिया है। इस तरह से पल्लवी जोशी ने द बंगाल फाइल्स के इर्द-गिर्द घूमते हुए पूरे विवाद पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। बता दें कि ये फिल्म अगले महीने 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *