हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

PTV BHARAT 06 MAY 2026 एजेंसी – नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया है। इससे भाजपा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने इस्तीफा स्वीकार किया और सरमा से अनुरोध किया कि वे नई सरकार के गठन तक देखरेख करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहें। शपथग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है।कार्यालय ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा, ”असम चुनाव-2026 के परिणामों की औपचारिक अधिसूचना के बाद और नई सरकार के गठन की सुविधा के लिए हिमंत बिस्व सरमा ने लोकभवन में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के समक्ष मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के साथ अपना इस्तीफा दिया।” राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *