राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

PTV BHARAT 06 MAY 2026 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए बुधवार को बलौदाबाजार जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इन शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि आम जनता और विशेषकर किसानों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नगरपालिका भाटापारा, बलौदाबाजार और ग्राम मोहतरा के शिविरों को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। जो आवेदन मौके पर निराकृत नहीं हो सकते, उन्हें हर हाल में 15 दिनों के भीतर रिाकृत कर संबंधित हितग्राही को सूचित किया जाए। शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री ने जिले की एक बड़ी उपलब्धि का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल किसान किताब तैयार करने के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले में अब तक रिकॉर्ड 1 लाख 92 हजार 159 डिजिटल किसान किताबें बनाई जा चुकी हैं। इस सफलता के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *