जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से हो रहा समस्याओं का त्वरित समाधान

PTV BHARAT 08 MAY 2026 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।इसी क्रम में आज जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका अकलतरा, नगर पंचायत सारागांव एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत लखुर्री में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। नगर पालिका अकलतरा के राजेंद्र कुमार सिंह उमावि वार्ड क्रमांक 5, नगर पंचायत सारागांव के सांस्कृतिक भवन तथा ग्राम पंचायत लखुर्री के पीएम श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।शिविरों में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सुपोषण किट, ऋण पुस्तिका, बी-1 एवं खसरा सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *