PTV BHARAT 09 MAY 2026 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और प्रशासनिक तत्परता का एक प्रेरणादायक उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत सकोला में देखने को मिला, जहां एक किसान की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान बेहद कम समय में किया गया।ग्राम पंचायत सकोला निवासी नीतू मार्काे की किसान किताब दीमक लगने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। किसान किताब खराब हो जाने से उन्हें खेती-किसानी से जुड़े कई आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था स देवरीकला शिविर में आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नीतू मार्काे को किसान किताब प्रदान किया गया स नीतू मार्काे ने बताया कि किसान किताब के नहीं रहने के कारण बैंकिंग कार्य, राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी हो रही थी। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर नीतू मार्काे ने सुशासन तिहार के अंतर्गत देवरीकला में आयोजित समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर अल्प समय में किसान किताब की द्वितीय प्रति तैयार कर नीतू मार्काे को उपलब्ध करा दी।
’सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार’
