मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

PTV BHARAT 10 MAY 2026 जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कुल 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपए की लागत से बनने और पूर्ण हुए 12 विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, कृषि विपणन, महिला सशक्तिकरण तथा बुनियादी सुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और अंतिम व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, स्कूल, बाजार और महिला केंद्र जैसी आधारभूत सुविधाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *