PTV BHARAT 12 MAY 2026 एजेंसी –नई दिल्ली। हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो शामिल हैं।गुवाहाटी के खानापारा इलाके में वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा और चारों विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुवेंदु अधिकारी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे।
हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
