PTV BHARAT 11 MAY 2026 रायपुर। सिविल लाइन स्थित हरिगिरी टावर में आयोजित सुहिणी सोच के ऑफिसर ट्रेनिंग सेमिनार में एक और नई इकाई धमतरी में स्थापित किए जाने की घोषणा की गई। सेमिनार में उपस्थित प्राप्ति वाशानी ने धमतरी में भी संस्था की इकाई स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर उन्हें सर्वसम्मति से धमतरी इकाई का अध्यक्ष चुना गया। धमतरी में शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।प्राप्ति वाशानी (B.Sc., LL.B.) पूर्व में भारतीय सिंधु सभा धमतरी की अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं। सिंधी संस्कृति के संवर्धन हेतु उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए हैं। कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण के लिए उन्हें वर्ष 2021 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वे रेड क्रॉस सोसाइटी जिला धमतरी की चेयरमैन के रूप में जिला प्रशासन के साथ मिलकर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता अभियान चला रही हैं।मानव सेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में उनके कार्यों को देखते हुए सुहिणी सोच परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में धमतरी इकाई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्योति बुधवानी द्वारा दी गई।
सुहिणी सोच की धमतरी इकाई स्थापित, प्राप्ति वाशानी बनी अध्यक्ष
