अंबिकापुर : मंत्री राजेश अग्रवाल ने रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

PTV BHARAT 25 JUNE 2026- अंबिकापुर : मंत्री राजेश अग्रवाल ने रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर विकासखंड स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ और विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ का दौरा कर आगामी रामगढ़ महोत्सव-2026 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि 29 और 30 जून को आयोजित होने वाला दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सीताबेंगरा, हाथीपोल, हेलीपैड, मुख्य मंच, पार्किंग, पंडाल, बैठक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉलों की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर आयोजन को सफल बनाया जाए।

कलेक्टर अजीत वसंत ने भी सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *