सूरजपुर : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

PTV BHARAT 26 JUNE 2026 : सूरजपुर : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ-नगर पंचायत जरही में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से शहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक आयोजित 463 स्वास्थ्य शिविरों में 22,495 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। प्रति शिविर औसतन 49 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। योजना के तहत 5,635 लैब जांचें की गईं तथा 19,395 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के उद्देश्य से 536 मरीजों की शुगर जांच की गई, जिनमें 86 मरीज मधुमेह से प्रभावित पाए गए। वहीं 21,603 मरीजों का रक्तचाप परीक्षण किया गया, जिनमें 2,144 मरीज उच्च रक्तचाप एवं शुगर संबंधी समस्याओं से प्रभावित मिले। सभी चिन्हित मरीजों को आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। योजना के माध्यम से लोगों को समय पर उपचार मिलने से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *