महासमुंद : भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण

PTV BHARAT 29 JUNE 2026 महासमुंद : भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण – भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस पर आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर के जिला कार्यालय महासमुंद में 159 सहकारी समितियों के अध्यक्षों, समिति प्रभारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

इसके साथ ही जिले के 16 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसरों में भी बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर सहकारिता सप्ताह की शुरुआत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *