संसदीय भवन में महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित

PTV BHARAT 01 JULY 2026 नई दिल्ली – नई दिल्ली स्थित संसदीय भवन में महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय स्थायी समिति (Committee on Empowerment of Women) की बैठक आयोजित की गई इस बैठक का संचालन समिति की सभापति श्रीमती डॉ डी पुरंदेरश्वरी ने किया। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिकारियों ने “एसिड अटैक एवं यौन हिंसा की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के पुनर्वास” विषय पर समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु देशभर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन 112 एवं 181 की वर्तमान स्थिति उनको और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके उपरांत समिति सदस्यों के साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर भविष्य की कार्ययोजना, नीतिगत सुधारों एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, त्वरित न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास तथा आत्मनिर्भर जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सदैव सर्वोपरि रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *