एमसीबी : समय पर मिला खाद-बीज बना उम्मीद की नई फसल: सीमांत किसान नरेन्द्र सिंह की खरीफ खेती को मिली नई ताकत

PTV BHARAT 6 JULY 2026 एमसीबी : समय पर खाद-बीज मिलने से सीमांत किसान नरेन्द्र सिंह की खरीफ खेती को मिली नई ताकत – मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चैनपुर निवासी सीमांत किसान नरेन्द्र सिंह को सहकारी समिति के माध्यम से समय पर खाद, बीज और उर्वरक उपलब्ध होने से खरीफ खेती की तैयारी में बड़ी राहत मिली है। उनके पास कुल 1.780 हेक्टेयर असिंचित कृषि भूमि है और सीमित संसाधनों के कारण समय पर कृषि सामग्री जुटाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, चैनपुर शाखा मनेन्द्रगढ़ से उन्हें ऋण के माध्यम से पोटाश, नैनो डीएपी, नीम लेपित यूरिया और एमटीयू-1156 किस्म का धान बीज उपलब्ध कराया गया। इससे वे बिना आर्थिक दबाव के समय पर बुवाई और खेती की तैयारी कर सके।

नरेन्द्र सिंह ने बताया कि समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज मिलने से बुवाई में देरी की आशंका दूर हुई है और बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है। आधुनिक कृषि तकनीकों और संतुलित उर्वरक उपयोग से उन्हें इस वर्ष अच्छी फसल और परिवार की आय में वृद्धि की उम्मीद है।

यह पहल छोटे और सीमांत किसानों तक समय पर कृषि आदान पहुंचाने में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ने के साथ उन्हें अधिक उत्साह और बेहतर संसाधनों के साथ खेती करने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *