उत्तर बस्तर कांकेर : ‘जी राम-जी’ योजना बनी ग्रामीण परिवारों के लिए भरोसे का सहारा

PTV BHARAT 6 JULY 2026 उत्तर बस्तर कांकेर : ‘जी राम-जी’ योजना बनी ग्रामीण परिवारों के लिए भरोसे का सहारा – विकसित भारत ‘जी राम-जी’ योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों के रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का लाभ मिलने से ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कांकेर विकासखंड के ग्राम बेवरती निवासी राजेश्वरी यादव ने बताया कि पहले मनरेगा के तहत उन्हें 261 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 100 दिनों का रोजगार मिलता था। अब योजना के तहत रोजगार की अवधि बढ़ाकर 125 दिन और मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन किए जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई मजदूरी और अतिरिक्त रोजगार दिवसों से घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिलेगी और गांव के अनेक श्रमिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

राजेश्वरी यादव ने ग्रामीणों को अधिक रोजगार और बेहतर मजदूरी उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *