रायपुर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

PTV BHARAT 6 JULY 2026 रायपुर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री केदार कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि – वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राजधानी के शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर केदार कश्यप ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *