PTV BHARAT 6 JULY 2026 रायपुर : हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन के लिए निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू – हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज यात्रियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने रायपुर के मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार स्थित कार्यालय में निःशुल्क ई-हज सुविधा केंद्र शुरू किया है।
ई-सुविधा केंद्र के माध्यम से हज 2027 के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई का सामना करने वाले लोगों की सहायता और समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
हज यात्रा के इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय में स्थापित विशेष काउंटर पर पहुंचकर अपना ऑनलाइन आवेदन भरवा सकते हैं।
हज कमेटी ने सभी इच्छुक आवेदकों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अधिक जानकारी और आवेदन संबंधी सहायता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

