रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल ने आसान की उच्च शिक्षा की राह

PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल से छात्र को समय पर मिला निवास प्रमाण पत्र – डिजिटल सुशासन की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल युवाओं के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के छात्र वरुण ने इस पोर्टल की मदद से समय पर निवास प्रमाण पत्र प्राप्त कर कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित किया।

उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए निवास प्रमाण पत्र आवश्यक होने और अंतिम तिथि नजदीक होने पर वरुण ने अपने निकटस्थ सेवा सेतु केंद्र में संपर्क किया। वहां कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने में उनकी सहायता की।

आवेदन के बाद राजस्व अधिकारियों ने दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन किया और मात्र एक दिन के भीतर डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इससे वरुण समय पर कॉलेज में प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर सके।

वरुण ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के कारण उनका समय बचा और पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति की जानकारी तथा डिजिटल प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और अन्य शासकीय सेवाओं तक पहुंच को अधिक सरल और पारदर्शी बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *