रायपुर : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी जीवनदायिनी

PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी – मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर और दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कई मरीजों को नया जीवन मिला है।

इसी क्रम में बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पस्ता निवासी 62 वर्षीय किसान राजेंद्र प्रसाद, जो मल्टीपल मायलोमा (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे, को योजना के तहत 15 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। आर्थिक तंगी के कारण महंगा इलाज संभव नहीं था, लेकिन सहायता मिलने के बाद रायपुर के बालको मेडिकल सेंटर में उनका सफल उपचार कराया गया।

उपचार के बाद राजेंद्र प्रसाद अब स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना की सहायता के बिना इतना महंगा इलाज कराना संभव नहीं था।

जिले में अब तक 104 मरीज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। यह योजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *