PTV BHARAT 3 AUGUST 2026 दंतेवाड़ा : राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले ने जीते 69 पदक – रायपुर स्थित अंजनेय यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 69 पदक अपने नाम किए। जिले के 70 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें प्री-मैट्रिक छात्रावास, पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, खेल परिसर जावंगा और इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ी शामिल थे।
दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 33 स्वर्ण, 21 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, बालोद, भाटापारा, सारंगढ़, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा सहित कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और छात्रावासों में उपलब्ध खेल सुविधाओं को दिया। विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता में इस प्रदर्शन के साथ दंतेवाड़ा ने राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

