रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मोहला के हेमंत ने की हजारों रुपए की बचत

PTV BHARAT 3 AUGUST 2026 रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मोहला के हेमंत ने बिजली बिल में की बड़ी बचत – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला निवासी हेमंत कुमार साहू ने अपने घर में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत प्रणाली स्थापित कर बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी हासिल की है। योजना के तहत लगाए गए सोलर सिस्टम से अब उनके घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है।

हेमंत कुमार साहू ने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 10 हजार रुपये तक पहुंच जाता था, लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली बिल में भारी कमी आई है। इससे परिवार के घरेलू खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सौर ऊर्जा अपनाने से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हुई है और बिजली की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

हेमंत कुमार साहू ने अधिक से अधिक लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर हर नागरिक अपने बिजली खर्च में कमी लाने के साथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *