रायपुर : बिहान बनी बदलाव की बयार: मजदूरी से आत्मनिर्भरता की राह पर नारायणपुर की जेलो बाई, हर माह कमा रहीं 30 हजार रुपये

PTV BHARAT 3 AUGUST 2026 रायपुर : ‘बिहान’ योजना से बदली नारायणपुर की जेलो बाई की जिंदगी – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से नारायणपुर जिले के ग्राम गरांजी की जेलो बाई ने आर्थिक तंगी से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी कृषि मजदूरी और पति की सिलाई से परिवार का गुजारा करने वाली जेलो बाई आज हर महीने 20 से 30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।

वर्ष 2016 में ‘जय मां शेरावली स्व-सहायता समूह’ से जुड़ने के बाद उन्होंने नियमित बचत और वित्तीय प्रबंधन की शुरुआत की। समूह के माध्यम से मिली 15 हजार रुपये की चक्रीय निधि और 4 लाख रुपये के बैंक ऋण की मदद से उन्होंने सबसे पहले गांव में किराना दुकान शुरू की। बाद में मत्स्य पालन, सिलाई और उन्नत कृषि जैसी गतिविधियों से अपनी आजीविका का विस्तार किया।

जेलो बाई ने कहा कि सही मार्गदर्शन, सामूहिक प्रयास और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। उन्होंने ‘बिहान’ योजना को अपनी सफलता का आधार बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *