कोण्डागांव : स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण

PTV BHARAT 13 AUGUST 2026 – कोण्डागांव : स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

कलेक्टर एवं एसपी ने आयोजन की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को विकास नगर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने तैयारियों का जायजा लिया तथा सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई रहे।

इस दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी और सेकेंड इन कमांड निरीक्षक रितेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने मार्चपास्ट का अंतिम अभ्यास किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा, एसडीएम अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *