गरियाबंद : कलेक्टर बी.एस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

PTV BHARAT 15 AUGUST 2026 – गरियाबंद : कलेक्टर बी.एस. उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज सवेरे 8ः00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उइके ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर निवास में भी किया गया ध्वजारोहण

कलेक्टर उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश को आजाद कराने में उनके योगदान के लिए नमन किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *