PTV BHARAT 15 AUGUST 2026 – कवर्धा : कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वजारोहण – कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर वर्मा ने ध्वजारोहण के बाद जिला अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके बलिदानों को याद किया।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ध्वजारोहण उपरांत जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि आजादी की यह विरासत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और इसे संजोकर रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, रामप्रसाद आंचला सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

